भारत

भारतीय वायुसेना की क्षमता वृद्धि के लिए अधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट रक्षा सचिव द्वारा रक्षा मंत्री को सौंपी गई

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की क्षमताओं में वृद्धि के लिए अधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा 03 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी गई। समिति ने प्रमुख रूप से महत्व दिए जाने वाले क्षेत्रों की पहचान की है। इस सिलसिले में अल्प, मध्यम और दीर्घ अवधि में कार्यान्वयन हेतु सिफारिशें की पेश की गई हैं, ताकि भारतीय वायु सेना के वांछित क्षमता संवर्धन लक्ष्यों को इष्टतम तरीके से प्राप्त किया जा सके।

इस रिपोर्ट में एयरोस्पेस क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र द्वारा डी.पी.एस.यू. और डी.आर.डी.ओ. के प्रयासों को पूरक बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया है। रक्षा मंत्री ने समिति के कार्य की सराहना की है और निर्देश दिया है कि सिफारिशों का समयबद्ध तरीके से पालन किया जाए।

माननीय रक्षा मंत्री के निर्देश पर इस समिति का गठन सभी मुद्दों की समग्र जांच करने तथा एक स्पष्ट कार्य योजना तैयार करने के उद्देश्य से किया गया था। रक्षा सचिव ने इसकी अध्यक्षता की, जिसमें वायु सेना के उप प्रमुख, सचिव (रक्षा उत्पादन), रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष, महानिदेशक अधिग्रहण सदस्य व वायु सेना के सदस्य सचिव शामिल थे।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

4 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

4 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

4 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

4 घंटे ago