भारत

राज्‍यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वक्फ संशोधन विधेयक – 2024 पर संयुक्त समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई

वक्फ संशोधन विधेयक-2024 पर संसद की संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच लोकसभा को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर दो बजे के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर रिपोर्ट आज सदन में पेश की गई।

राज्यसभा में भी कुछ समय के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आज सुबह जब लोकसभा की बैठक शुरू हुई तो कांग्रेस, डीएमके और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से बार-बार आग्रह किया कि वे सदन की कार्यवाही चलने दें। शोर-शराबा जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है।

उधर, राज्‍यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच वक्फ संशोधन विधेयक पर समिति की रिपोर्ट पेश की गई। आज सुबह जब सदन की बैठक शुरू हुई तो भाजपा सांसद डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी ने रिपोर्ट की एक प्रति राज्‍यसभा में रखी। रिपोर्ट रखे जाने के बाद विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया, लेकिन हंगामा जारी रहने पर सभापति ने सदन को 11 बजकर 20 मिनट तक के लिए स्थगित कर दिया।

जैसे ही सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि समिति की बैठकों में विपक्षी सदस्यों की असहमति की टिप्‍पणियों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है।

मैं आपसे विनती कर रहा हूं कि उनको डायरेक्‍शन दीजिए, जो भी रिपोर्ट आई है, वो अगर वो रिपोर्ट में डिसेन्‍ट वियूज नहीं है, तो उसको वापिस भेजिए, निकाल भेजिये, और उसके बाद में और एक बार आप पुनर्विचार करके उन सभी डिसेन्‍ट वियूज को डालकर आप पेश कीजिए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मूल रिपोर्ट और असहमति की टिप्‍पणियों का कोई भी हिस्सा हटाया नहीं गया है। उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

8 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

9 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

9 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

9 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

9 घंटे ago