रूस, यूक्रेन और अमरीका के प्रतिनिधियों ने यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के बारे में कल अबूधाबी में पहले दौर की वार्ता की। रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार वर्ष से चल रहे संघर्ष के दौरान यह पहली बैठक थी जिसमें तीनों देश के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अमरीकी अधिकारियों ने बताया कि कल की बातचीत रचनात्मक रही। बातचीत आज भी जारी रहेगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार होना होगा। पहले दिन की वार्ता के बाद वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि त्रिपक्षीय बैठक से अभी कोई निर्णय निकालना जल्दबाजी होगी। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन तथा अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेयर्ड कुशनर के बीच मॉस्को में हुई लंबी बैठक के बाद यह त्रिपक्षीय बातचीत हो रही है। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नह्यान ने वार्ता शुरू होने का स्वागत किया है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…