भारत ने कल रायपुर में टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 ओवर और 2 गेंद में तीन विकेट पर 209 रन बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 बनाये जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन जोड़े। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में दो-शून्य की बढ़त बना ली है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।…
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37…
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते…
भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…
अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…