उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 49 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी छह की तलाश जारी है।
माणा गांव के समीप हुए हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य का आज दूसरा दिन है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पूरी ताकत से बचाव अभियान चला रही हैं, ताकि शेष श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज माणा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर राहत अभियान का जायजा लिया। उन्होंने ज्योतिर्मठ में सेना और बचाव कार्य में लगी एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात कर ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सुरक्षित निकाले गए श्रमिकों से भी मुलाकात की। व
हीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने हिमस्खलन के कारण फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की और राज्य में हो रही बारिश और बर्फबारी की स्थिति की भी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…