भारत

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद आज ज्यादातर इलाकों में हल्के बादलों के बीच धूप निकली

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद आज ज्यादातर इलाकों में हल्के बादलों के बीच धूप निकली हुई है। इस बर्फबारी और बारिश के कारण राज्य के आदिवासी इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि, मौसम साफ होने के साथ ही प्रभावित इलाकों में बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल करने और बंद सड़कों को फिर से खोलने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

प्रदेश में भारी बर्फबारी व वर्षा के बाद अभी भी कई जगहों पर जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। बर्फबारी व भूस्खलन की घटनाओं से राज्य में पांच राष्ट्रीय उच्च मार्गों सहित साढ़े पांच सौ से अधिक सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसके अलावा दो हजार 2 सौ 63 बिजली ट्रांसफार्मर व 2 सौ 70 से अधिक पानी की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। लाहौल स्पीति, किन्नौर, पांगी, भरमौर व डोडरा क्वार का संपर्क शेष विश्व से कटा हुआ है। मौसम की स्थिति को देखते हुए किन्नौर व लाहौल स्पीति जिले के अलावा चंबा के पांगी और कुल्लू जिला के मनाली, बंजार सहित कुल्लू उपमंडल में शिक्षण संस्थानों में आज अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि ये हिमपात व वर्षा कृषि व बागवानी के लिए बेहतर मानी जा रही है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम के सामान्य बने रहने के आसार हैं।

Editor

Recent Posts

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक अबू धाबी में आयोजित हुई

भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…

53 मिनट ago

WOAH PVS मिशन ने भारत की जलीय पशु स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया

मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…

59 मिनट ago

ASI द्वारा अमेरिका और नीदरलैंड से वापस लाई गईं तीन प्राचीन कालीन वस्तुओं को तमिलनाडु पुलिस को सौंपा गया

भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

1 घंटा ago

एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट में श्रीलंका-A ने भारत-A को हराकर फाइनल में जगह बनाई

श्रीलंका-ए ने कल दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में…

2 घंटे ago

भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए IOC के समक्ष कार्ययोजना पेश की

भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपना दृष्टिकोण…

2 घंटे ago

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अगले हफ्ते से फिर से होगी शुरू

लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर…

2 घंटे ago