तेलंगाना में श्रीसैलम लेफ्ट बैंक कैनाल सुरंग में फंसे आठ श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव दल का प्रयास जारी है। अब तक सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई गई है।
एसएलबीसी सुरंग के अंदर फंसे आठ लोगों को बचाने के लिए पिछले 5 दिनों से ठोस प्रयास जारी हैं। भारतीय नौसेना और सीमा सड़क संगठन के मार्कोस समुद्री कमांडो बल को श्रमिकों को बचाने के लिए तैनात किया गया है, जबकि लगभग एक दर्जन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। अधिकारी उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरों का उपयोग कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, टीमों को सुरंग बचाव कार्यों में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को एकीकृत करने का निर्देश दिया गया है, जिससे फंसे हुए श्रमिकों तक कम से कम समय में पहुंचा जा सके।
सरकार ने वीजा व्यवस्था को सरल बनाते हुए मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से…
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लाडघर और गुहागर समुद्र तटों तथा रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन…
आज तड़के दार्जिलिंग और उत्तर बंगाल के आस-पास के इलाकों में रिक्टर पैमाने पर 4.9…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विशाखापत्तनम में विशाखापत्तनम बंदरगाह के…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…
भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…