अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कल व्हाइट हाउस का दौरा करेंगे और अपने देश के बहुमूल्य खनिजों पर अमेरिका को अधिकार देने वाले समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी एक समझौता होगा।
व्हाइट हाउस में कल अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वे लोगों की हत्या रोकने के लिए रूस और यूक्रेन के साथ समझौता करने जा रहे हैं।
इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अमरीका और यूक्रेन कल होने वाली बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे, जहां खनिज साझेदारी समझौता, यूक्रेन के लिए समर्थन और सुरक्षा गारंटी एजेंडे में होंगे।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…