भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई ने कहा है कि अभी कई बैंक नोस्ट्रो खातों की दिन के अंत की जानकारी पर निर्भर रहते हैं, जिससे पैसे लाभार्थी के खाते में पहुंचने में देर हो जाती है। इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए, आरबीआई ने बैंकों से नोस्ट्रो खाते में जमा राशि का मिलान और पुष्टि नियमित रूप से, या तो लगभग वास्तविक समय के आधार पर या आवधिक अंतराल पर करने को कहा है। इसमें यह भी कहा गया है कि मिलान का अंतराल सामान्यतः एक घंटे से अधिक नहीं होना चाहिए।
आरबीई ने कहा है कि बैंक विदेशी मुद्रा बाजार के समय के दौरान प्राप्त आवक भुगतानों को उसी कारोबारी दिन लाभार्थी के खाते में जमा करने का प्रयास करेंगे। बाजार बंद होने के बाद प्राप्त आवक भुगतानों को अगले कारोबारी दिन जमा करेंगे, बशर्ते कि मौजूदा एफईएमए और अन्य नियामक आवश्यकताओं का अनुपालन हो। दिशानिर्देश में यह भी कहा गया है कि बैंक आवक संदेश प्राप्त होते ही अपने ग्राहकों को सीमा पार आवक लेनदेन की प्राप्ति की सूचना तुरंत देंगे।
बैंकों के कामकाज के समय समाप्त होने के बाद प्राप्त संदेशों की सूचना अगले कारोबारी दिन की शुरुआत में तुरंत ग्राहकों को दी जाएगी। आरबीआई ने बैंकों को यह भी निर्देश दिया है कि वे ग्राहकों के लिए डिजिटल सुविधा दें, ताकि वे दस्तावेज जमा कर सकें और अपने लेनदेन को आसानी से ट्रैक कर सकें।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…
गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल फान वान जियांग को सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ वियतनाम के…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उन मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है…