insamachar

आज की ताजा खबर

RBI
बिज़नेस

भारतीय रिज़र्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के क्षमता विकास के लिए मिशन सक्षम आरंभ किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के क्षमता विकास के लिए मिशन सक्षम आरंभ किया है। इसका उद्देश्य शहरी सहकारी बैंकिंग क्षेत्र की प्रबंधन और संचालन क्षमताएं बढ़ाना, अनुपालन संस्कृति में सुधार और सांस्थानिक सुगमता को मजबूत करना है।

मिशन सक्षम, शहरी बैंकिंग सहकारी क्षेत्र के लिए मिशन-मोड, क्षेत्रव्यापी और क्षमता-निर्माण प्रशिक्षण पहल है, जिसके तहत आरबीआई बड़ी सख्‍या में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके तहत प्रत्यक्ष और ई-लर्निंग पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे लगभग एक लाख 40 हजार प्रतिभागियों को लाभ मिलेगा। इन कार्यक्रमों में बोर्ड सदस्यों, वरिष्ठ प्रबंधन, जोखिम प्रमुखों सहित विभिन्‍न वर्ग शामिल होंगे और जहां संभव होगा वहां क्षेत्रीय भाषाओं में भी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *