भारत

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हुई

देश में खुदरा महंगाई जुलाई में वार्षिक आधार पर बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गई। गौरतलब है कि खुदरा मुद्रास्‍फीति दर लगातार दूसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक के चार प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर रही। इस वर्ष जुलाई में मुद्रास्‍फीति दर जून के 4.38 प्रतिशत के मुकाबले मामूली रूप से अधिक रही। खाद्य वस्तुओं की कीमतें ऊंची रहने से मुद्रास्‍फीति पर दबाव बना रहा। नई 2024-आधार वर्ष वाली उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई श्रृंखला में यह अब तक की सबसे अधिक मुद्रास्‍फीति दर है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई बढ़कर 4.84 प्रतिशत, जबकि शहरी क्षेत्रों में 3.96 प्रतिशत हो गई। अखिल भारतीय उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य महंगाई दर पिछले महीने बढ़कर 5.52 प्रतिशत रही, जो विगत जून में 5.32 प्रतिशत थी।

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में महंगाई बढ़ने की प्रमुख वजह व्यक्तिगत देखभाल, सामाजिक सुरक्षा, रेस्तरां और आवास सेवाओं, खाद्य एवं पेय तथा मादक पदार्थों की कीमतों में वृद्धि रही। अखिल भारतीय संयुक्त स्तर पर सबसे अधिक महंगाई वाली प्रमुख वस्तुओं में चांदी, सोना, हीरा और प्लैटिनम के आभूषण, अदरक, लहसुन और प्याज शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर मोटर कार, जीप, आलू, भिंडी, मटर, टमाटर आदि पदार्थों के मूल्‍यों में महंगाई कम बढ़ी।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

8 मिनट ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

9 मिनट ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

11 मिनट ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। सिक्किम के राज्यपाल…

16 मिनट ago

​गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार किसानों के सर्वांगीण कल्याण, उनकी…

19 मिनट ago