भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मार्च 2026 के अंत तक यह लगभग 109 करोड़ 28 लाख थी। इस वृद्धि दर में तिमाही आधार पर 96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने अपनी भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन संकेतक रिपोर्ट में बताया है कि कुल इंटरनेट उपभोक्ताओं में से 4 करोड़ 70 लाख से अधिक वायर्ड इंटरनेट उपभोक्ता और लगभग 106 करोड़ 64 लाख वायरलेस इंटरनेट ग्राहक हैं। इंटरनेट उपभोक्ता आधार में ब्रॉडबैंड और नैरोबैंड दोनों प्रकार के ग्राहक शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 के अंत तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट ग्राहकों की संख्या में 2.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि नैरोबैंड इंटरनेट ग्राहकों की संख्या में 0.89 प्रतिशत की कमी आई। रिपोर्ट के अनुसार भारत के टेलीफोन ग्राहकों की संख्या मार्च 2026 के अंत में लगभग 133 करोड़ से बढ़कर जून 2026 के अंत में 134 करोड़ हो गई, जो तिमाही आधार पर 1.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। भारत की कुल टेली-डेंसिटी भी मार्च 2026 के अंत में 93.26 प्रतिशत से बढ़कर जून 2026 के अंत में 94.31 प्रतिशत हो गई।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कल नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। सिक्किम के राज्यपाल…