विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालवाहक जहाज एमएससी एरीज़ के चालक दल में शामिल केरल की कैडेट एन टेसा जोसेफ आज दोपहर कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई हैं। मंत्रालय ने कहा है कि तेहरान में भारतीय दूतावास और ईरान सरकार के सम्मिलित प्रयासों से यह सफलता मिली है। तेहरान में भारतीय दूतावास इस मामले से अवगत है और मालवाहक जहाज के शेष 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों के संपर्क में है। इन सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है और वे अपने परिवारों के संपर्क में हैं।
भारतीय दूतावास एमएससी एरीज जहाज के चालक दल के अन्य सदस्यों के हित में ईरान के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में है। इससे पहले, विदेश मंत्री सुब्रहमण्यम जयशंकर ने इस मुद्दे पर ईरान के विदेश मंत्री आमिर अब्दोल्लाहियान से बातचीत की थी।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…