बिज़नेस

RINL को लगातार छठे वर्ष प्रतिष्ठित CII-GBC राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) को लगातार छठे वर्ष प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ आरआईएनएल ने एक बार फिर ऊर्जा दक्षता और संरक्षण में एक उल्लेखनीय मानक स्थापित किया है। यह पुरस्कार भारतीय उद्योग परिसंघ – ग्रीन बिजनेस सेंटर (सीआईआई-जीबीसी) द्वारा प्रदान किया जाता है।

कल शाम हैदराबाद में आयोजित समारोह में ऊर्जा प्रबंधन विभाग के महाप्रबंधक (ईएमडी-आई/सी) के सुधाकर और उनकी टीम ने आरआईएनएल की ओर से मिलिंद देवड़ा ,सचिव, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय से यह पुरस्कार प्राप्त किया ।

यह लगातार छठा वर्ष है जब आरआईएनएल को यह सम्मान मिला है। इससे स्थायी ऊर्जा प्रथाओं के प्रति कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता को बल मिलता है।

आरआईएनएल ने लगातार आठवें वर्ष “उत्कृष्ट ऊर्जा कुशल इकाई पुरस्कार” भी प्राप्त किया है।

इन पुरस्कारों से ऊर्जा संरक्षण की दिशा में आरआईएनएल के निरंतर प्रयासों का पता चलता हैं, जैसे :

  • अपशिष्ट ऊष्मा पुनर्प्राप्ति प्रणालियों का उपयोग करना
  • ब्लास्ट फर्नेस में चूर्णित कोयला इंजेक्शन (पीसीआई)
  • अपशिष्ट पुनर्चक्रण और ऊर्जा बेंचमार्किंग

आरआईएनएल समूह द्वारा लगातार छह वर्षों तक राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर पुरस्कार प्राप्त करना विशिष्ट उपलब्धि है। यह ऊर्जा प्रबंधन के लिए आरआईएनएल सामूहिक की दूरदृस्टिकोण का प्रमाण है, जो उत्कृष्टता के मानक स्थापित करता है। इससे उद्योग में और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने, कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और सतत विकास के लिए नवीन प्रौद्योगिकियों को अपनाने पर आरआईएनएल के ध्यान का भी पता चलता है। आरआईएनएल के सीएमडी ए.के. बागची ने पूरे आरआईएनएल समूह को हार्दिक बधाई दी, जिसमें ईएमडी कलेक्टिव की विशेष प्रशंसा की गई, जिसने लगातार 6वें वर्ष प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा लीडर पुरस्कार प्राप्त करके आरआईएनएल को अपार गौरव दिलाया।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

6 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

6 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

6 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

6 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

6 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

6 घंटे ago