विशाखापत्तनम स्टील प्लांट की कॉर्पोरेट इकाई राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के मुख्य सम्मेलन कक्ष में आज विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक संवाद बैठक में आरआईएनएल के मुख्य प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट ने आरआईएनएल की वर्तमान स्थिति से सभी को अवगत कराया और कंपनी के संचारण को सुनिश्चित करने के लिए आरआईएनएल प्रबंधन के साथ-साथ सभी कर्मचारियों, यूनियनों और अधिकारियों से प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने आरआईएनएल की वित्तीय स्थिति में निरंतर सुधार की प्रक्रिया के लिए एक व्यापक योजना के हिस्से के रूप में उत्पादन में वृद्धि और कड़े लागत नियंत्रण कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस आयोजित बैठक में आरआईएनएल नेतृत्व टीम के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें निदेशक (परियोजनाएं) ए.के. बागची और अतिरिक्त प्रभार निदेशक (संचालन), एस.सी. पांडे, निदेशक (कार्मिक), सी. एच. एस. आर. वी. जी. के. गणेश, निदेशक (वित्त), जी. वी. एन. प्रसाद और आरआईएनएल के निदेशक (वाणिज्य) सहित मुख्य महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…