खेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स पर रोमांचक जीत के साथ 18 वर्ष बाद अपना पहला आईपीएल खिताब जीता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने आईपीएल का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने पंजाब किंग्‍स को छह रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि विराट कोहली और टीम के सभी प्रशंसकों जीत समर्पित की।

क्रुणाल पांड्या को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में सबसे अधिक 759 रन बनाने वाले साई सुदर्शन को ऑरेंज कैप और सबसे अधिक 25 विकेट लेने वाले प्रसिद्ध कृष्‍णा को पर्पल कैप से सम्‍मानित किया गया। फाइनल मैच शुरू होने से पहले भव्य रंगारंग समापन समारोह में सफल ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के सम्‍मान में कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

Editor

Recent Posts

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने नेपाल में जनकपुर धाम को भारत में अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दी

भारत-नेपाल कनेक्टिविटी को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, इंडियन रेलवे…

5 घंटे ago

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया…

6 घंटे ago