आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 4 जून 2025

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू का आई.पी.एल. में पहला खिताब जीतने की खबर आज के सभी समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर लिखता है- बैंगलुरू ने पंजाब को छह रन से हराकर इतिहास रचा। 18 साल का इंतजार खत्‍म, कोहली विराट चैंपियन। हिन्‍दूस्‍तान ने विराट की आंखों से आंसू छलकने का चित्र प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है- पंजाब को पस्‍त कर बैंगलुरू पहली बार आई.पी.एल. का बादशाह बना।

जस्टिस वर्मा के खिलाफ मानसून सत्र में आएगा महाभियोग प्रस्‍ताव, संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू अन्‍य सदस्‍यों का सहयोग हासिल करने में जुटे। कहा- यह गैर राजनीतिक मुद्दा है, सभी दल दें साथ। अमर उजाला की खबर है।

राष्‍ट्रीय सहारा ने असम में हो रही लगातार बारिश के समाचार दिये हैं। पत्र लिखता है- असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर। मिज़ोरम में बारिश का कहर, पांच की मौत। हरिभूमि की सुर्खी है- सिक्किम से हैलीकॉप्‍टर से 36 लोगों का रेस्‍क्‍यू, राजस्‍थान समेत बीस राज्‍यों में बारिश का अलर्ट।

कोविड के बढते मामलों की खबर को कई अखबारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। जनसत्‍ता के शब्‍द हैं- कोरोना के सक्रि‍य मामले चार हजार के पार, पांच संक्रमितों की मौत।

जे.एन.यू. में कुलपति को कहा जाएगा ‘कुलगुरु’, प्रस्‍ताव पास, दैनिक जागरण और जनसत्‍ता की खबर है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

11 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

11 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

11 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

23 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

23 घंटे ago