अंतर्राष्ट्रीय

सूडान में आरएसएफ ने लंबे संघर्ष के बाद अमरीकी नेतृत्व वाले युद्धविराम प्रस्ताव पर जताई सहमति

सूडान में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स – आरएसएफ सूडानी सशस्त्र बलों के खिलाफ दो साल से अधिक समय से चल रहे संघर्ष के बीच अमरीका के प्रस्ताव पर मानवीय आधार पर युद्धविराम पर सहमत हो गया है।आरएसएफ ने दारफुर क्षेत्र के अल-फशर शहर पर कब्ज़ा करने के तुरंत बाद इस फैसले की घोषणा की। यह युद्धविराम प्रस्ताव अमरीका के नेतृत्व वाले क्वाड मध्यस्थ समूह ने दिया था जिसमें सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

आरएसएफ ने कहा कि उसने 18 महीने की घेराबंदी के बाद, नागरिकों को तत्काल सहायता पहुँचाने के लिए युद्धविराम को स्वीकार किया है। सूडान की सैन्य-नेतृत्व वाली सरकार ने अभी तक इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अप्रैल 2023 में शुरू हुए गृहयुद्ध में कई बार युद्धविराम के प्रयास हुए हैं। सामूहिक हत्याओं के लिए अंतरराष्ट्रीय आलोचना का सामना कर रहे आरएसएफ का कहना है कि वह स्थायी शांति के उद्देश्य से बातचीत के लिए तैयार है।

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

10 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

11 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

11 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

11 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

11 घंटे ago