भारत

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने असम में 563.67 किलोमीटर लंबी 78 सड़कों और 14 पुलों के निर्माण के लिए मंजूरी दी

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने और आर्थिक विकास के कार्य में तेजी लाने के लिए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III के अंतर्गत असम के लिए 378.68 करोड़ रुपये के अनुमानित लागत से 563.67 किलोमीटर लंबी 78 सड़कों और 14 पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है।

इस ऐतिहासिक पहल से :

  • स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और बाजार जैसी आवश्यक सेवाओं तक पहुंच में सुधार होगा।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सडक सम्पर्क बढ़ेगा, दूरदराज के गांवों और शहरी केंद्रों के बीच की खाई को पाटा जा सकेगा।
  • क्षेत्र में आर्थिक विकास, व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा।
  • रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।
  • यह पूर्वोत्तर को समृद्ध बनाने और विकसित भारत के साथ उसका तालमेल बैठाने  के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III के तहत लागू की जाने वाली इन परियोजनाओं का क्षेत्र पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा। इससे न सिर्फ पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास और समृद्धि में योगदान मिलेगा, बल्कि समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता मजबूत होगी।

Editor

Recent Posts

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

23 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

27 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

29 मिनट ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

1 घंटा ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

1 घंटा ago

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

16 घंटे ago