भारत

केरल के ग्रामीण स्थानीय निकायों को पंद्रहवें वित्त आयोग की अनुदान राशि की पहली किस्त के रूप में 260 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्राप्त हुई

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि के अंतर्गत केरल के ग्रामीण स्थानीय निकायों को 260.20 करोड़ रूपए जारी किए हैं। यह राशि अविनिर्दिष्‍ट अनुदानों की पहली किस्त है और इसमें राज्य की सभी 14 जिला पंचायतें, 152 ब्लॉक पंचायतें और 9,414 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

15वें वित्‍त आयोग के अंतर्गत ग्रामीण स्‍थानीय निकायों/पंचायती राज संस्‍थाओं के लिए अनुदानों की संस्‍तुति पंचायती राज मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) द्वारा की जाती है, जिसे इसके पश्‍चात वित्त मंत्रालय द्वारा एक वित्तीय वर्ष के दौरान दो किस्तों में जारी किया जाता है।

अविनिर्दिष्‍ट अनुदान का उपयोग ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थाओं द्वारा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 विषयों के तहत क्षेत्र/विशिष्‍ट आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु किया जाना है, जिसमें वेतन एवं अन्य स्थापना व्यय शामिल नहीं हैं। वहीं, विनिर्दिष्‍ट अनुदान बुनियादी सेवाओं से संबंधित कार्यों के लिए निर्धारित होते हैं, जिनमें : (क) स्वच्छता तथा खुले में शौच मुक्त स्थिति का रखरखाव, जिसमें घरेलू कचरे, मानव अपशिष्‍ट एवं मल कीचड़ का प्रबंधन और उपचार शामिल हैं तथा (ख) पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण भी शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया

भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…

11 घंटे ago

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…

11 घंटे ago

पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…

11 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल के लिए FPV-4 जहाज़ निर्माण की आधारशिला रखने का समारोह और FPV-7 की प्लेट कटाई समारोह संपन्न

भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…

11 घंटे ago

भारत ने वर्ष 2025-26 में पवन ऊर्जा में अब तक की सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि 6.05 गीगावाट प्राप्त की

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…

11 घंटे ago

भारतीय रेल ने विभिन्न रेलवे जोन में सुरक्षा प्रणाली कवच लगाने और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण के लिए 1,364.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए

भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…

11 घंटे ago