अंतर्राष्ट्रीय

रूस और ईरान ने मॉस्‍को में नये व्‍यापक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन और ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने मॉस्‍को में द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक नये व्‍यापक सामरिक भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। क्रेमलिन वेबसाइट के अनुसार दोनों देश व्‍यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा और आतंकवाद का मुकाबला करने सहित कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।

राष्‍ट्रपति पुतिन के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि नये समझौते से महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍य रेखांकित होते हैं और राजनीति, सुरक्षा, व्‍यापार, निवेश और मानवीय मामलों जैसे क्षेत्रों में लंबी अवधि का सहयोग और अधिक मजबूत करने की रूप-रेखा तैयार होती है। दूसरी ओर, ईरान के राष्‍ट्रपति का कहना है कि इस नये समझौते से ईरान और रूस के बीच संबंधों का एक नया अध्‍याय शुरू होगा और द्विपक्षीय आर्थिक तथा व्‍यापार संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

7 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

7 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

7 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

11 घंटे ago