अंतर्राष्ट्रीय

रूस ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके परिवार को मॉस्को में शरण दी

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद पश्चिम एशिया से भागकर अपने परिवार के साथ मॉस्को पहुंच गए हैं। रूस के राष्ट्रपति भवन-क्रेमलिन के सूत्रों के अनुसार वहां उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी गई है। बशर अल असद को राजधानी दमिश्क का नियंत्रण अबू मुहम्मद अल-जोलानी के नेतृत्व में विद्रोही गुटों के हाथों में आने के बाद देश छोड़ना पड़ा। इसके साथ ही, सीरिया में दशकों से चला आ रहा असद का शासन समाप्त हो गया।

रूस के राष्‍ट्रपति भवन क्रेमलिन ने कल बशर अल असद के मास्‍को में पनाह लेने की पुष्टि कर दी है। असद सरकार का पतन लंबे समय से चले आ रहे मजबूत क्षेत्रीय शक्तियों में बडे बदलावों का प्रतिक है। विपक्षी ताकतों द्वारा सीरियाई राजधानी दमिश्‍क में बडी तेजी से हमला किया गया, जिसका समापन प्रमुख सरकारी संस्‍थानों और कुख्‍यात सैदनाया जेल पर कबजे के रूप में हुआ। दमिश्‍क की ऐतिहासिक उमय्यद मस्जिद में, विद्रोही नेता अल-जोलानी ने इसे पूरे इस्‍लामी राष्‍ट्र की जीत की घोषणा की। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने देश में स्‍वतंत्र चुनाव कराने का आह्वान किया है। उन्‍होंने देश में सत्ता परिवर्तन के बीच इस संबंध में अल-जोलानी के साथ चल रही वार्ता की पुष्ठि भी की है।

सीरिया की राजनीतिक स्थिति में तेजी से हुए बदलाव ने क्षेत्रीय स्थिरता में अरब देशों की चिंता बढ़ा दी है। इस्राइल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमले और उसके बाद गज़ा में संघर्ष से पैदा तनाव के बीच यह चिंता और भी गंभीर हो गई है।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

6 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

8 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

8 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

8 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

8 घंटे ago