प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज राजस्थान के जयपुर में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट की शुरूआत करने, पानीपत में बीमा सखी योजना लॉन्च करने, और सीरिया में तख्ता पलट जैसी खबरें समाचार पत्रों की सुर्खियां बनी हुई हैं।
लबालब हो निवेश, मजबूत हो आर्थिक नींव, शीर्षक से राजस्थान पत्रिका लिखता है कि- समृद्धि के आसमान में तेजी से उड़ान भर रहे राजस्थान की अर्थ व्यवस्था में एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है।
प्रधानमंत्री आज पानीपत में लॉन्च करेंगे बीमा सखी योजना- इस शीर्षक से दैनिक ट्रिब्यून लिखता है कि केन्द्रीय योजनाओं के लिए हरियाणा पहली पसंद बनता जा रहा है और श्री मोदी ने 2015 में राष्ट्रव्यापी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की शुरूआत भी पानीपत से ही की थी।
सीरिया में तख्ता पलट पर भी अखबारों की नजर रही है। जनसत्ता की सुर्खी है- सीरिया में असद परिवार 50 साल का शासन खत्म, जबकि दैनिक भास्कर लिखता है कि सीरिया में नया युग शुरू, असद भागे, देश विद्रोहियों के कब्जे में, राष्ट्रपति भवन लूटा।
यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी…
ब्रिटेन के लेखक एम जॉन हैरिसन को उनके व्यंग्यात्मक उपन्यास द एंड ऑफ एवरीथिंग के…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…
गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…