अंतर्राष्ट्रीय

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ ने कहा – ग्रीनलैंड डेनमार्क का स्वभाविक हिस्सा नहीं

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि ग्रीनलैंड डेनमार्क का स्वाभाविक हिस्सा नहीं है, बल्कि यह उपनिवेशवाद की निशानी है जो संयुक्त राष्ट्र चार्टर की भावना का उल्लंघन करती है।

कल एक संवाददाता सम्मेलन में सर्गेई लावरोव ने कहा कि ग्रीनलैंड ऐतिहासिक रूप से नॉर्वे और डेनमार्क का उपनिवेश था। यह 20वीं शताब्दी में डेनमार्क का संबद्ध क्षेत्र बना। सर्गेई लावरोव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 17 ऐसे क्षेत्रों को सूचीबद्ध किया है जो अभी भी किसी अन्‍य देश के नियंत्रण में हैं। इस संदर्भ में उन्होंने फ्रांस और ब्रिटेन से जुड़े उदाहरण भी दिए। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के नाते रूस का यह बयान बेहद महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि उसके पास वीटो पावर है। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने ग्रीनलैंड के अधिग्रहण के कदम का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर लगातार टैरिफ बढ़ाने की भी बात कही है, जिससे इस क्षेत्र पर विवाद और बढ़ गया है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

1 घंटा ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

2 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

2 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

2 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

2 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

16 घंटे ago