भारत

रूस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

रूसी संघ की संघीय विधानसभा के राज्य ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन के नेतृत्व में रूसी संघ के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

भारत में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के बीच इस तरह के आदान-प्रदान से न केवल मजबूत सहयोग को बढ़ावा मिलता है, बल्कि साझेदारी को समसामयिक और अद्यतन बनाये रखने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि नियमित संपर्कों का सकारात्मक प्रभाव व्यापक ‘भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ में भी स्पष्ट है, जिसे विभिन्न स्तरों पर चल रही चर्चाओं से महत्वपूर्ण लाभ मिल रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच नेतृत्व स्तर पर नियमित बातचीत होती रहती है। हमारी संसदों के बीच सहयोग का स्तर भी बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतर-संसदीय आयोग जैसी व्यवस्थाओं ने सहयोग को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भारत और रूस की महिला एवं युवा सांसदों के बीच घनिष्ठ संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्होंने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया, जिसमें रूस फोकस देश है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव भारतीय पाठकों को रूस की समृद्ध साहित्यिक विरासत के बारे में जानने का अद्भुत अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सांस्कृतिक और कलात्मक क्षेत्रों में मजबूत भागीदारी का आह्वान किया।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने VMMC और सफदरजंग अस्पताल में उन्नत मूत्राशय निदान केंद्र और PET-CT एवं SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…

6 घंटे ago

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई

झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…

6 घंटे ago

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से अन्‍य क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…

6 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…

6 घंटे ago