विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर ने उनकी पिछले वर्ष दिसम्बर में हुई अमरीका यात्रा के बारे में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जान बूझकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होने कहा है कि वे अमरीका के विदेश मंत्री और बाइडेन प्रशासन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को मिलने अमरीका गये थे।
उन्होंने भारतीय वाणिज्य दूतों की बैठक की अध्यक्षता भी की थी और मनोनीत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी भेंट की।
विदेश मंत्री ने बताया कि किसी भी स्तर पर किसी भी समय प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ऐसे किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेते और भारत का प्रतिनिधित्व आम तौर पर विशेष दूत करते हैं।
डॉ जयशंकर ने दावा किया कि राहुल गांधी के झूठ बोलने का उद्देश्य भले ही राजनीतिक रहा हो, लेकिन इससे विदेशों में देश की छवि खराब होती है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…