रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।
राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और मीडिया सहित कई क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुतिन के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगी। यह यात्रा दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा और विशिष्ट रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का अवसर देगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी में सर्वोच्च संवाद तंत्र है। अब तक 22 शिखर सम्मेलनों का आयोजन बारी-बारी से भारत और रूस में हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…