बिज़नेस

सेल ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही और नौ माह के वित्तीय परिणाम घोषित किए

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आज 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और नौ माह के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के प्रदर्शन (स्टैंडअलोन) का अवलोकन:

इकाईतीसरी तिमाही  2023-24दूसरी तिमाही  2024-25तीसरी तिमाही2024-25
कच्चे इस्पात का उत्पादनमिलियन टन4.754.784.63
बिक्री मात्रामिलियन टन3.814.104.43
परिचालन से राजस्वकरोड़ रुपए23,34524,67524,490
ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व की आय (ईबीआईटीडी)करोड़ रुपए2,3193,1742,389
असाधारण वस्तु और कर से पूर्व का लाभकरोड़ रुपए3841,113289
असाधारण वस्‍तुकरोड़ रुपए76029
कर पूर्व लाभ (पीबीटी)करोड़ रुपए4611,113318
कर पश्चात लाभ (पीएटी)करोड़ रुपए331834126

9 माह वित्‍तीय वर्ष 2024-25 (स्टैंडअलोन) के प्रदर्शन का अवलोकन:


इकाई
9 माह2023-249 माह2024-25
कच्चे इस्पात का उत्पादनमिलियन टन14.2214.08
बिक्री मात्रामिलियन टन12.4612.54
परिचालन से राजस्वकरोड़ रुपए77,41773,162
ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व की आय (ईबीआईटीडीए)करोड़ रुपए8,4517,983
असाधारण वस्तुओं और कर से पूर्व का लाभकरोड़ रुपए2,6981,728
असाधारण वस्‍तुकरोड़ रुपए(339)(283)
कर पूर्व लाभ (पीबीटी)करोड़ रुपए2,3591,445
कर पश्चात लाभ (पीएटी)करोड़ रुपए1,722970

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान सेल के परिचालन राजस्व और बिक्री की मात्रा में वृद्धि हुई, साथ ही पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में ईबीआईटीडीए में मामूली सुधार हुआ।

वित्तीय परिणामों की जानकारी देते हुए सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि घटती कीमतों और सस्ते आयातों की वृद्धि से प्रभावित चुनौतीपूर्ण इस्पात बाजार के सामने, सेल ने पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में वित्‍त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान बेहतर ईबीआईटीडीए हासिल करने में सफलता प्राप्‍त की है। हम उत्पादन को बढ़ावा देने और लागत दक्षता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं, साथ ही साथ हरित प्रौद्योगिकियों और उसे अपनाने पर भी जोर दे रहे हैं। हमें आशा है कि उचित हस्तक्षेप के साथ, सस्ते आयातों की समस्या का समाधान हो जाएगा और बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का अभियान घरेलू इस्पात उद्योग के लिए अच्छा रहेगा, जबकि मांग को और बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

झारखंड में जारी विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद राज्‍य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा संचालित सभी अन्‍य भर्ती परीक्षाएं रद्द की

झारखंड में जेपीएससी`और जेएसएससी उम्‍मीदवारों के 24 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद राज्‍य…

53 मिनट ago

भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद जनरल के पद से सम्मानित किया गया

भारत के सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल आर्मी के मानद जनरल का रैंक…

2 घंटे ago

झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों की बड़ी जीत, सरकार ने JSSC-CGL 2024 परीक्षा रद्द करने का फैसला किया

झारखंड में जेपीएससी`और जेएसएससी उम्‍मीदवारों के 24 दिन से जारी विरोध प्रदर्शन के बाद राज्‍य…

2 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की मतदाता पहचान प्रणाली की प्रशंसा की

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत की मतदाता पहचान पत्र प्रणाली की प्रशंसा की…

2 घंटे ago

सरकार ने एसईईडी योजना के माध्‍यम से विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त (डी-नोटिफाइड), घुमंतू (नोमेड) और अर्ध-घुमंतू (सेमीनोमेड) (डीएनटी/एनटी/एसएनटी) समुदायों के…

2 घंटे ago

केंद्रीय सूचना आयोग ने ‘सेकंड अपील और शिकायत पोर्टल’ का शुभारंभ किया

केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने अपने 'अपग्रेडेड अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS 2.0) का…

2 घंटे ago