नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने “तथाकथित” आबकारी घोटाला मामले में आरोपी व्यक्ति से 60 करोड़ रुपये लिए, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि खुद उन्हें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत ‘आप’ के नेताओं को बिना किसी सबूत के आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया। संजय सिंह ने आरोप लगाया, “ईडी ने आबकारी घोटाला मामले में अपने आरोपपत्र में जिस सरत रेड्डी को मुख्य आरोपी बताया था, उसने चुनावी बॉण्ड के माध्यम से 60 करोड़ रुपये दिए। लेकिन एजेंसी ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने रेलवे नेटवर्क में चल रही अनाधिकृत ई-कैटरिंग…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र के सामरिक…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…