तेलंगाना में राज्य के कई भागों में पिछले 24 घंटों में बेमौसम बरसात हुई। निजामाबाद जिले के कुछ स्थानों और आस-पास के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। जलगांव जिले के नाम्मेटा में आज सुबह से 48.5 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि निजामाबाद के नवीपेट में कल शाम से 76 मिलीमीटर वर्षा हुई।
हैदराबाद के निवासियों को बेमौसमी बरसात से लू से राहत मिली। शहर में आज वर्षा के साथ गरज से छींटे पड़े और बिजली चमकी। सैदाबाद, कोठापेट, नागोल, उप्पल, चैतन्यपुरी, राजेन्द्रनगर, चंपापेट, हिमायतनगर, जुबली हिल्स, अलवल और सरूरनगर तथा अन्य स्थानों पर तेज वर्षा हुई।
अचानक मौसम में परिवर्तन आने से यातायात अस्त-व्यस्त हो गया। कार्यालय जाने वाले लोगों को जलभराव वाली सड़कों से होकर निकलने में परेशानी हुई। इस बीच किसानों ने विशेष रूप से धान और आम की फसलों को बेमौसमी बरसात के कारण नुकसान पहुंच रहा है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…