भारत

सशस्त्र सीमा बल आज अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है

सशस्त्र सीमा बल आज अपना 62वां स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर उससे जुड़े सभी कर्मियों को हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एसएसबी का अटूट समर्पण सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को दर्शाता है और कर्तव्य की उनकी भावना राष्ट्र की सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण भूभागों से लेकर ऑपरेशन की कठिन परिस्थितियों तक, एसएसबी हमेशा सतर्क रहती है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई दी।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सशस्त्र सीमा बल (SSB) के सभी जवानों और उनके परिवारों को स्थापना दिवस की बधाई। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं की रक्षा करने से लेकर संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक सशस्त्र सीमा बल ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को सलाम।

Editor

Recent Posts

भारत की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति इस वर्ष सितंबर में बढ़कर 11.39% हुई

देश में थोक मूल्‍य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्‍फीति सितंबर में बढ़कर 11 दशमलव तीन-नौ प्रतिशत…

14 मिनट ago

भारत से नारियल रेशा और इससे बने उत्पादों के निर्यात में 300% से अधिक की वृद्धि दर्ज

भारत से नारियल रेशा और इससे बने उत्पादों के निर्यात में तीन सौ पांच प्रतिशत…

16 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने परम पावन पोप लियो XIV के शीघ्र स्वस्थ होने और सदैव अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की है कि परम पावन पोप लियो…

24 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली में एग्रीविज़न के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया

केंद्रीय कृषि विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूसा, दिल्ली में एग्रीविज़न के 10वें…

26 मिनट ago

भारत ने समुद्री सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित संयुक्त भारत-आसियान अनुसंधान एजेंडा विकसित करने का प्रस्ताव रखा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ऐसा हिंद-प्रशांत क्षेत्र चाहता है जहां छोटे-बड़े…

28 मिनट ago

TDB-DST ने RDI कोष के तहत 151 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के लिए आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत की स्वायत्त हवाई प्रणालियों और अगली पीढ़ी की लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को मजबूत करने के…

31 मिनट ago