सैटेलाइट से ली गई हाल की तस्वीरों से पता चलता है कि भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस को पहले के आकलन से कहीं अधिक नुकसान हुआ है। इस्लामाबाद से 25 किलोमीटर से भी निकट स्थित रावलपिंडी का यह एयरबेस, पाकिस्तान के ड्रोन और वीआईपी हवाई बेड़े का महत्वपूर्ण केंद्र है।
सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा विश्लेषक डेमियन साइमन ने लिखा है कि पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस के निरीक्षण से पता चलता है कि भारत के हमले से निकट का पूरा परिसर ध्वस्त हो गया है और पहले के आकलन से कहीं अधिक क्षति हुई है। नवीनतम उपग्रह तस्वीरों को साझा करने वाले इंटेल लैब के अनुसार नुकसान अनुमान से कहीं अधिक है। भारत ने 8 से 10 मई के बीच रावलपिंडी स्थित एयरबेस पर बुनियादी ढांचे और सहायक प्रणालियों को निशाना बनाकर सटीक हमले किए थे।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…