भारत

एसबीआई ने सीएसआर पहल के अंतर्गत लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान को स्कूल बस दान की

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत लेह स्थित राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) को एक स्कूल बस दान की है। एसबीआई के चंडीगढ़ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण शर्मा ने आज लेह में एनआईएसआर की निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत को यह वाहन औपचारिक रूप से सौंपा।

इस समारोह में जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के उप महाप्रबंधक, व्यवसाय एवं परिचालन, जयंत मणि, एसबीआई लेह शाखा के मुख्य प्रबंधक अनिल टंडन, भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ अधिकारी तथा एनआईएसआर के संकाय सदस्य, कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान, लेह की निदेशक डॉ. पद्मा गुरमेत ने एनआईएसआर, लेह के छात्रों के लिए एक स्कूल बस दान करने हेतु भारतीय स्टेट बैंक, लेह शाखा के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण शर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय सोवा-रिग्पा संस्थान और जन कल्याण के लिए एनआईएसआर की वर्तमान में जारी गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय भी दिया।

चंडीगढ़ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक, कृष्ण शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश भर में सामुदायिक कल्याणकारी पहलों को समर्थन देने के लिए एसबीआई की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि एसबीआई जन सेवा और क्षेत्रीय विकास के लिए कार्यरत संस्थाओं के साथ अपनी साझेदारी को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह पहल एसबीआई के सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से लद्दाख के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

11 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

12 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

12 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

12 घंटे ago