अंतर्राष्ट्रीय

ओमान तट के निकट पलटे तेल टैंकर के शेष लापता चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी

ओमान समुद्री सुरक्षा केन्‍द्र ने तलाश अभियान के प्रयास तेज कर दिये हैं। जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंका के नागरिक थे। अब तक दस सदस्‍यों के बारे में जानकारी मिली है जिनमें नौ जीवित हैं और एक की मृत्‍यु हो गई है। जीवित नौ व्‍यक्तियों में आठ भा‍रतीय और एक श्रीलंका का नागरिक है। छह अन्‍य सदस्‍यों के लिए तलाश अभियान जारी है।

भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। तलवार श्रेणी के युद्धपोत आई एन एस तेग को 15 जुलाई को तलाश और बचाव अभियान में सहयोग के लिए लगाया गया है। युद्धपोत ने 16 जुलाई की सुबह तेल टैंकर का पता लगाया। भारत ने अभियान में एक बोइंग पी-8आई लंबी दूरी का समुद्री निगरानी विमान भी तैनात किया है।

जहाज के पलटने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। तलाश अभियान जारी है।

विदेश राज्‍य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने ओमान में भारतीय राजदूत अमित नारंग से दुर्घटनाग्रस्‍त जहाज एम वी प्रेसटीज फाल्‍कन की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी ली। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राज्य मंत्री ने कहा कि एक भारतीय का पार्थिव शरीर भी मिल गया है। राज्‍यमंत्री ने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सरकार हरसंभव सहायता कर रही है। उन्‍होंने बचाव अभियान में जुटे भारत और ओमान के सभी अधिकारियों को धन्‍यवाद दिया। उन्‍होंने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

3 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

5 घंटे ago