भारत

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों की तलाश आज पांचवें दिन भी जारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों की तलाश आज पांचवें दिन भी जारी है। इन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान आज सुबह फिर से शुरू हो गया। आज शिमला जिले के सुन्नी के पास डोगरी में दो और शव बरामद किए गए। राज्य के विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं में लगभग 40 लोग अभी भी लापता हैं। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि तलाश अभियान जोरो पर है।

कुल्लू जिले में, ब्यास नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण रायसन और क्लॉथ के पास बंद हुए कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को कल शाम वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। जिला उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि मलाणा से 15 स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब 11 लोग लापता हैं और बचाव अभियान जारी है।

वहीं, लाहौल स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में तिंगराथ और कारपत के चांगुत और उडगौस नालों में बाढ़ के कारण पुल बह गया है। इसके कारण घाटी के गांवों का अन्य जगहों से संपर्क टूट गया है। इस आपदा से फसलों को भी नुकसान हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

8 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

24 मिनट ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

25 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

42 मिनट ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

44 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

45 मिनट ago