भारत

लोकसभा ने वर्ष 2024-25 के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों को दी मंजूरी

लोकसभा ने वर्ष 2024-25 के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों को चर्चा के बाद मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्‍होंने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन 2013-14 के 33 हजार 278 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024-25 में 90 हजार 958 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 164 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि कुल बजट में से 55 प्रतिशत राशि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से खर्च की जाती है. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार धीरे-धीरे स्वास्थ्य बजट बढ़ा रही है। वर्तमान में यह सकल घरलू उत्‍पाद के 1 दशमलव 9 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जगत प्रकाश नड्डा ने यह भी कहा कि आयुष्मान भारत, मुफ्त दवा तथा निदान सेवा और मुफ्त जांच के कार्यान्वयन के कारण रोगी के अपनी जेब से किये जाने वाले 62 प्रतिशत खर्च से घटकर 47 दशमलव 1 प्रतिशत हो गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के बुनियादी ढांचे के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कुल 22 एम्स स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से 18 चालू हैं और चार निर्माणाधीन हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने आगे बताया कि सरकार मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जन औषधि केंद्रों के कुल 13 हजार आउटलेट चालू हैं और मोदी सरकार ने अगले पांच वर्षों में ऐसे 25 हजार और केंद्र खोलने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई पहल का दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

2 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

2 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

2 घंटे ago