भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने कल कई प्रमुख बाजार सुधारों को मंजूरी दी। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों – पी.एस.यू. की स्वैच्छिक डी-लिस्टिंग के लिए नए ढांचे को मंजूरी दी है। अगर शेयरधारक मंजूरी देते हैं तो पीएसयू को अब शेयर बाजार से आसानी से हटाया जा सकता है।अधिक से अधिक दीर्घकालिक विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए, सेबी ने उन विदेशी निवेशकों के लिए नियमों को भी सरल बनाया है जो विशेष रूप से सरकारी बॉन्ड में निवेश करते हैं। स्टार्टअप संस्थापकों को अब कंपनियों के आई.पी.ओ. आने के बाद भी अपने कर्मचारी स्टॉक स्वामित्व योजना को बनाए रखने की अनुमति होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…