बिज़नेस

सेबी अध्यक्ष ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर जोर दिया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में उभरती कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर अधिक ध्यान देने को कहा है। तुहिन कांता पांडे ने आज मुंबई में आयोजित 19वें सीआईआई कॉर्पोरेट गवर्नेंस शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र निदेशकों से अपेक्षा की जाती है कि वे कंपनी के दैनिक परिचालन में सीधे शामिल हुए बिना प्रभावी निगरानी करें।

तुहिन कांता पांडे ने कहा कि स्वतंत्र निदेशकों को प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई जानकारी पर भरोसा करते हुए प्रबंधन को चुनौती देनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी कानूनों और विनियमों के अनुरूप बढ़ती रहे। उन्‍होंने कहा कि सीखने के लिए एक निरंतर और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।

उन्‍होंन कहा कि स्वतंत्र निदेशकों को न केवल कंपनी की वित्तीय स्थिति, बल्कि उसके व्यवसाय मॉडल, परिचालन जोखिमों और उद्योग की गतिशीलता को समझने के लिए विशिष्ट क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने लखनऊ मंडल के 607.7 रूट किलोमीटर पर ‘कवच 4.0’ के लिए ₹252 करोड़ की मंजूरी दी

स्वदेशी तकनीक के जरिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…

6 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने सोलापुर खंड के 7 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए 209 करोड़ रुपये मंजूर किए

भारतीय रेलवे ने मध्य रेलवे के सोलापुर डिवीजन के सात स्टेशनों पर 209 करोड़ रुपये…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने…

6 घंटे ago

20वें एशियाई खेलों का आज जापान के आइची-नागोया में औपचारिक उद्घाटन होगा

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों का उद्घाटन आज भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे…

7 घंटे ago

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने अफ़गान शरणार्थियों को जबरन उनके देश वापस भेजने पर पाकिस्तान को चेतावनी दी

संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने अफ़गान शरणार्थियों को जबरन उनके देश वापस भेजने पर पाकिस्तान…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने 73 आरकेएम सावल्यापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन सिस्टम को 2×25 केवी में अपग्रेड करने के लिए 142 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन…

7 घंटे ago