भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में दूसरा रक्षा रणनीतिक संवाद आयोजित हुआ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अगस्त, 2026 को वेलिंगटन में दूसरा रक्षा रणनीतिक संवाद आयोजित हुआ। रक्षा संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय के उप सचिव श्री रिचर्ड श्मिट की सह-अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय वार्ता में समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण तथा समग्र रक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।

दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने पिछले महीने दोनो देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच शिखर सम्मेलन में स्थापित साझा ढांचे के आधार पर, नवगठित रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा की। एजेंडा के प्रमुख बिंदुओं में भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2030 में उल्लिखित रणनीतिक लक्ष्यों को लागू करना शामिल रहा।

दोनों देशों ने स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यासों, विभिन्न सैन्य बल कर्मियों को एक दूसरे के यहां भेजने और रक्षा स्टाफ कॉलेज साझेदारी समन्वय द्वारा नौसेना, वायु और थल इकाइयों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने की व्यापक समीक्षा की।

संवाद के साथ ही, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने रणनीतिक तालमेल बेहतर बनाने के लिए न्यूजीलैंड रक्षा बल और वहां के रक्षा मंत्रालय के प्रमुख नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूजीलैंड रक्षा बल के उप प्रमुख, न्यूजीलैंड संयुक्त बल के कमांडर और कैपेबिलिटी डिलीवरी उप सचिव के साथ सार्थक चर्चा की। इन बैठकों का उद्देश्य संयुक्त पूंजीगत खरीद संबंधी जानकारी प्राप्त करना, एक दूसरे के परिचालन ढांचे को समझना और आगामी परियोजनाओं के लिए सुचारू समन्वय रहा।

बैठक में नियमित तौर पर उच्च-स्तरीय और मंत्रिस्तरीय यात्राओं पर पारस्परिक सहमति व्यक्त की गई। दोनों देशों ने विश्वास व्यक्त किया कि संवाद के दौरान उठाए गए कदम रक्षा और सुरक्षा समन्वय बढ़ाएंगे, जिससे यह द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख स्तंभ बनेगा।

Editor

Recent Posts

NSA अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी…

58 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने कल रात मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव…

59 मिनट ago

भारत-जापान निवेश साझेदारी को गति मिल रही है; वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जापान से संस्थागत पूंजी के अधिक निवेश का आमंत्रण दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज टोक्यो में जापान के प्रमुख वित्तीय…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना अपने बेड़े में स्वदेश में निर्मित अपने दूसरे गोताखोरी सहायक पोत निपुण को शामिल करेगी

भारतीय नौसेना 31 अगस्त 2026 को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में निस्टार श्रेणी के दूसरे…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ द्वारा विकसित मिसाइल प्रणालियों की प्रौद्योगिकी भारतीय रक्षा उद्योग को हस्तांतरित करने की स्वीकृति दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को साकार करने की…

1 घंटा ago

भारत ने मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित UNCCD COP17 में सूखे से निपटने की क्षमता विकसित करने का आह्वान किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज सूखे से निपटने के…

1 घंटा ago