महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे शुरू होगा। शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हरा दिया था। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच 20 अक्तूबर को खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तीनों मैचों में महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है।





