भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक आज नई दिल्ली में होगी। इससे परस्पर मौजूदा सहयोग बढने और साझेदारी प्रगाढ होने की संभावना है। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात करेंगे। अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव बैठक में भाग लेंगे। यह पहली बार है जब भारत नई दिल्ली में इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसमें सभी 22 अरब देश भाग लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस बैठक से मौजूदा सहयोग बढने और साझेदारी प्रगाढ होने की संभावना है।
भारत और अरब देशों के बीच व्यापार 240 बिलियन डॉलर से अधिक का है। दोनों देशों के बीच अधिकांश व्यापार हाइड्रोकार्बन क्षेत्र से जुड़ा है, जो 107 बिलियन डॉलर का है। भारत अपनी एलपीजी की 95 प्रतिशत एलएनजी के 60 प्रतिशत और क्रूड ऑयल के 47 प्रतिशत जरूरत अरब देशों से पूरा करता है। इसके अलावा भारत अपनी उर्वरक और संबंधित उत्पादों के 50 प्रतिशत से अधिक आपूर्ति भी अरब देशों से पूरा करता है। भारत का ज्यादातर व्यापार स्वेज नहर, लाल सागर और गल्फ ऑफ ईडन के रास्ते से होता है। भारत और अरब देशों की साझेदारी खाद्य और ऊर्जा वित्तीय सेवाओं स्वास्थ्य और शिक्षा, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, स्टार्टअप और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट तक फैली हुई है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत मंडपम, नई दिल्ली में सम्पन्न हो गया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स…
अमरीका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ संबंधी फैसले के बाद, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प…
समुद्री सम्मेलन का पांचवां संस्करण आज से गोवा में शुरू होगा, जिसमें हिंद महासागर के…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में सुपर 8 चरण आज से शुरू हो रहा है।…
व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा नए वैश्विक…
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान गोवा, मेघालय, सिक्किम और उत्तराखंड राज्यों में…