बिज़नेस

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर दूसरे दौर की वार्ता नई दिल्ली में पूरी हुई

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता का दूसरा दौर आज नई दिल्ली में सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जिससे द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के साझा उद्देश्य को और बल मिला।

यह प्रगति आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता और मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन की यात्रा के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए मार्गदर्शन को और सुदृढ़ करती है। 16 मार्च, 2025 को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड सरकार के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच हुई बैठक के दौरान एफटीए का शुभारंभ किया गया।

मई 2025 में नई दिल्ली में आयोजित पहले दौर की वार्ता के दौरान आई गति को जारी रखते हुए, दूसरे दौर की वार्ता 14 से 25 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई। इस दौर में वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश, उत्पत्ति के नियम, सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सुविधा, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, स्वच्छता और पादप स्वच्छता संबंधी उपाय, और आर्थिक सहयोग सहित कई क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण प्रगति हुई। चर्चाओं में कई विषयों पर त्वरित सहमति बनाने में आपसी रुचि पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक संतुलित, व्यापक और दूरदर्शी समझौते पर पहुंचने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

तीसरे दौर की वार्ता सितंबर 2025 में न्यूजीलैंड में आयोजित होगी। अंतरसत्रीय वर्चुअल बैठकें दूसरे दौर की निर्धारित प्रगति के वेग को बनाए रखेंगी।

वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय मर्चेंजाइज व्यापार 1.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 48.6% की बढ़ोतरी को दर्शाता है, जो आर्थिक साझेदारी की बढ़ती संभावनाओं का संकेत है। इस मुक्त व्यापार समझौते से ट्रेड फ्लो में वृद्धि, निवेश संबंधों को बढ़ावा, आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन को बढ़ावा और दोनों देशों में व्यवसायों के लिए एक पूर्वानुमानित और सक्षम वातावरण स्थापित होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

2 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

2 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

2 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago