भारत

औषधि विभाग के सचिव ने नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए आज नई दिल्ली में INA के दिल्ली हाट में जन औषधि केंद्र मॉडल का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आज नई दिल्ली में आईएनए के दिल्ली हाट में भारत सरकार के औषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने जन औषधि केंद्र के एक मॉडल का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भारतीय औषधि और चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (पीएमबीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि दाधीच भी उपस्थित थे। दिल्ली हाट में आने वाले लोगों को जन औषधि केंद्रों के माध्यम से बेची जा रही उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती दवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए उनके साथ एक वार्तालाप का सत्र आयोजित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर, योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जेनेरिक दवाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 7 मार्च को “जन औषधि दिवस” ​​​​के रूप में मनाया जाता है। पिछले वर्षों की तरह, इस वर्ष भी 1 से 7 मार्च 2025 तक देश भर के विभिन्न स्थानों पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

31.01.2025 तक देशभर में 15000 जन औषधि केंद्र (जेएके) खोले जा चुके थे। पीएमबीजेपी की उत्पाद समूह में 2047 दवाएं और 300 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं जो खुदरा दुकानों पर ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक कम मूल्य पर बेचे जाते हैं।

सरकार ने पीएमबीजेपी के अंतर्गत 31 मार्च, 2027 तक देशभर में 25000 जेएके खोलने का लक्ष्य रखा है। मार्च, 2025 तक 15000 जेएके खोलने का लक्ष्य पीएमबीआई द्वारा 31.01.2025 को पहले ही हासिल कर लिया गया है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

7 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

12 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

12 घंटे ago