भारत

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की

मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने आज जेद्दा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और इस घटना में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2023 में नई दिल्ली में महासचिव के साथ अपनी बैठक का स्मरण किया। उन्होंने सहिष्णु मूल्यों को प्रोत्साहन देने, संयम का समर्थन करने और सामाजिक सामंजस्य तथा सद्भाव बढ़ाने में मुस्लिम वर्ल्ड लीग की भूमिका की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने भारत के सदियों पुराने दर्शन वसुधैव कुटुम्बकम [विश्व एक परिवार है] का स्मरण करते हुए कहा कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक, बहुभाषी, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक समाज के रूप में विविधता में एकता का उत्सव मनाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अविश्वसनीय विविधता एक मूल्यवान शक्ति है जिसने इसके जीवंत समाज और राजनीति को साकार किया है। उन्होंने उग्रवाद, आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध मुस्लिम वर्ल्ड लीग के दृढ़ समर्थन की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो आज कई क्षेत्रों में एक स्थायी साझेदारी के रूप में विकसित हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्राकृतिक गैस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू किया

पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए…

52 मिनट ago

NCERT ने कक्षा 8 (भाग-II) की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक ‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ को वापस लिया

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद-एनसीईआरटी ने कक्षा 8 (भाग-II) की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर सभी…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में चुनावों में मिली सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्‍यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के…

4 घंटे ago

सरकार ने तेल रिफाइनरियों को अधिक LPG उत्पादन करने का निर्देश दिया

भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने ट्वीट किया, "ईंधन आपूर्ति में मौजूदा…

4 घंटे ago

वैश्विक बाजार में आज कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज

वैश्विक बाजार में आज कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्‍ट्रीय…

4 घंटे ago