भारत

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई में औपचारिक तौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा का बॉब संवाद आरंभ किया।

यह प्लेटफॉर्म एआई-संचालित बहुभाषी विशिष्ट संवाद मंच है, जिसका उद्देश्य शाखाओं में ग्राहकों के साथ संवाद बेहतर बनाना है। पहली बार किसी बैंक ने इस तरह का प्लेटफॉर्म स्थापित किया है। भाषा संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए तैयार किये गये इस प्लेटफॉर्म से ग्राहकों और बैंक शाखा के कर्मचारियों को पसंदीदा भाषा में एक-दूसरे के साथ सहजता से संवाद करने में सुगमता होगी।

एम. नागराजू ने यह पहल आरंभ करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा को बधाई दी। उन्होंने बैंक के कार्यों में भाषाई बाधा दूर करने और ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के अभिनव प्रौद्योगिकी प्रयोग की सराहना की।

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने कहा कि बॉब संवाद अधिक समावेशी और सुलभ सेवा को बढ़ावा देगा और बैंक शाखाओं में ग्राहक सेवा में सुधार में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बेंक ऑफ बड़ौदा की इस पहल ने इस क्षेत्र में नया मानदंड स्थापित किया है।

नागराजू ने बैंक की एक और हरित पहल बॉब फॉरेस्ट का भी दौरा किया, जो बॉब अर्थ, ग्रीन डिपॉजिट्स और ग्रीन बॉन्ड्स के बाद स्थापित किया गया है और संधारणीयता और पर्यावरण, सामाजिक और शासन संबंधी समग्र लक्ष्य के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता दर्शाता है। बॉब फॉरेस्ट मुंबई में बैंक ऑफ बड़ौदा के बीकेसी कार्यालय में बनाया गया 6,000 वर्ग फुट का हरित उद्यान है जो जैव विविधता और स्वच्छ हवा प्रदान करता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्ता चंद ने इस पहल पर कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा बॉब संवाद द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से अपनी शाखाओं को अधिक समावेशी और ग्राहक-अनुकूल बना रहा है, जिससे स्थानीय भाषाओं और वास्तविक समय में ग्राहकों के साथ संवाद हो पाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रौद्योगिकी को ग्राहक-केंद्रित डिजाइन के साथ युक्त कर कामकाज बेहतक बनाने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पूर्णतया स्वविकसित बॉब संवाद एआई-संचालित संभाषण और भाषा प्रौद्योगिकियों के उपयोग से 22 भाषाओं में वास्तविक समय में, कम विलंबता से दो-तरफा संचार सुगम बनाता है। इससे प्रसंग सटीकता और प्राकृतिक प्रवाह के साथ ही भारत की भाषाई विविधता भी सुनिश्चित होगी।

सेवा काउंटर पर, इस एप से अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले ग्राहकों और शाखा कर्मचारियों के बीच निर्बाध संचार सक्षम होगा। ग्राहक की पसंदीदा भाषा या प्रश्न का कर्मचारी तुरंत अनुवाद कर पाएंगे और उनकी बात भी ग्राहक अपनी भाषा में समझ लेंगे। इससे वास्तविक समय में सहज बातचीत संभव होगी, जिससे कार्यों की सटीक समझ और कुशल सेवा प्रदान होगी। इस प्रणाली में बातचीत स्क्रीन पर टेक्स्ट के रूप में प्रदर्शित होती है, साथ ही एक वैकल्पिक वॉइस मोड भी है जो टेक्स्ट को स्पीच में बदल देता है और जो ग्राहक पढ़ने की बजाय सुनना पसंद करते हैं, उनके साथ ही यह सबके लिए सुलभ संवाद प्रदान करता है।

बॉब संवाद को पहले चरण में, बैंक ऑफ बड़ौदा की तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की 250 शाखाओं में स्थापित किया जाएगा। इसके उपरांत इसका बैंक के विभिन्न शाखा नेटवर्क में चरणबद्ध रूप से व्यापक तौर पर इस्तेमाल होगा।

Editor

Recent Posts

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

36 मिनट ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

1 घंटा ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

2 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए प्रतिदिन पांच किलोग्राम के मुक्‍त व्‍यापार एलपीजी सिलेंडर का आवंटन दोगुना किया

सरकार ने राज्यों में प्रवासी मजदूरों को वितरित किए जाने वाले पांच किलोग्राम के मुक्त…

3 घंटे ago

ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर इस्राएल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज

ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कल हुए इस्राएल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया…

3 घंटे ago