भारत

जम्‍मू कश्‍मीर के पहलगाम में कल के आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सुरक्षा बढाई गई

जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में कल के आतंकवादी हमले में कई पर्यटकों की हत्‍या की घटना को देखते हुए कश्‍मीर घाटी में सुरक्षा कई गुना बढ़ा दी गयी है। यह घटना दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में श्रीनगर से लगभग 85 किलोमीटर दूर हुई। इस घटना में शामिल आंतकियों को पकड़ने के लिए सेना, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस संयुक्‍त रूप से अभियान चला रही है। पहलगाम में जिस जगह पर यह हमला हुआ वहां पांच किलोमीटर के दायरे में यह अभियान चलाया जा रहा है। हमलावरों का पता लगाने के लिए विशेष बलों, खोजी कुत्‍तों और अन्‍य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

इस बीच, प्रदेश में राजमार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों में मुख्‍य पर्यटन स्‍थलों पर अतिरिक्‍त नाके लगाए गए हैं और त्‍वरित मोचन दलों को तैनात किया गया है। श्रीनगर में आज सेना की उत्‍तरी कमान के कमांडर ले‍फ्ट‍िनेंट जनरल एम वी सुचेन्‍द्र कुमार को स्‍थानीय कमांडरों की ओर से घाटी में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

उधर, श्रीनगर, गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे अन्‍य पर्यटन स्‍थलों पर जांच और तलाशी बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्‍त छोटे, मध्‍यम और बड़े होटलों की सुरक्षा में भी वृद्धि की गई है। हमले के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने श्रीनगर और अनंतनाग में आपात सहायता डेस्‍क बनाया है जो 24 घंटे काम कर रहा है। सरकार ने नियंत्रण कक्ष के नम्‍बर जारी किए हैं जो इस प्रकार हैं- 0194-2457543, 0194-2483651, इसके अलावा श्रीनगर के अपर उपायुक्‍त का हेल्‍पलाइन नम्‍बर है 7006058623 । अनंतनाग में बनाए गए नियंत्रण कक्ष के हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं- 0193 222 2337, 7780 885 759; 9697 982 527 और 6006 365 245.

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

6 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

6 घंटे ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

19 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

19 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

19 घंटे ago