कश्मीर में पर्यटकों की नृशंस हत्या और उससे जुड़ी हृदयविदारक तस्वीरों को सभी अख़बारों ने प्रकाशित किया है। दैनिक जागरण ने आक्रोश प्रकट करते हुए आतंकी हमले की सुर्खी को लाल रंग में और मुख पृष्ठ को काले और सफेद रंग में दिया है। हिन्दुस्तान ने हैवानियत शीर्षक से लिखा है- आतंवादियों ने पहचान पूछ-पूछ कर पर्यटकों को मारा। दैनिक भास्कर ने बताया है- अमित शाह कश्मीर पहुंचे, आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी की बैठक। नवभारत टाइम्स ने पुलवामा के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला बताते हुए लिखा है- पहलगाम की विश्व प्रसिद्ध बैसरन घाटी बनी निशाना, पुलिस और सैनिकों जैसी वर्दी में आए दहशतगर्द, लश्कर से जुडे टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी।
अमर उजाला ने सर्वोच्च न्यायालय का यह निर्देश प्रकाशित किया है- सड़क दुर्घटना पीडि़तों को मुआवजा सीधे बैंक खातों में भेजे मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधीकरण और श्रम न्यायालय।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…