जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में वायुसेना के काफिले पर कल किए गए हमले के सिलसिले में छह स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में वायुसेना का एक जवान वीरगति को प्राप्त हुआ था और पांच अन्य जवान घायल हो गये थे। गिरफ्तार लोगों पर हमले में आतंकियों की मदद की आशंका है।
गिरफ्तार लोगों पर हमले में आतंकियों की मदद की आशंका है। राष्ट्रीय राइफल्स के जवान आतंकियों की धरपकड के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में आतंकियों की गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त जवान विक्की पहाड़े के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। वायुसेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल वी.आर. चौधरी सहित सभी वायुसेना कर्मी राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च बलिदान के लिए श्री पहाड़े को नमन करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…