चुनाव

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पहली रैली की

बिहार में महागठबंधन और राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहित सभी दलों के वरिष्‍ठ नेताओं और प्रमुख प्रचारकों ने पार्टी उम्‍मीदवारों के समर्थन में कई रैलियों को संबोधित किया है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए पहली रैली की। भागलपुर में सांडिश परिसर में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है तो वह निर्धनों और वंचित वर्गों के हित में काम करेगा।

इंडिया गठबंधन लोकतंत्र को और संविधान को बचाने की कोशिश कर रहा है आज तक हिंदुस्तान के गरीब लोगों को जो मिला है, दलितों को पिछड़ों को आदिवासियों को जो मिला है वह संविधान से मिला है अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो जो भी प्रगति हुई है गरीबों के लिए जो भी किया गया है वह सब बंद हो जाएगा।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनका गठबंधन बेरोजगारी के स्‍थाई समाधन के लिए कार्य करेगा।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा कि केवल राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, एनडीए ही बिहार के लोगों के सपनों को पूरा कर सकता है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

4 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

5 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

5 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

7 घंटे ago