कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी इंडी गठबंधन के पक्ष में अंदर-ही-अंदर प्रचंड लहर है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव विचारधाराओं का युद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, लोगों के लिए प्रासंगिक मुद्दों पर कभी बात नहीं करती।
इलेक्ट्रोरल बॉण्ड स्कीम के बारे में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि वह सबसे बडी उगाही योजना थी। अखिलेश यादव ने दावा किया कि राज्य में गाजियाबाद से बदलाव की हवा शुरू होकर गाजीपुर तक जाएगी और लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा को भव्य विदाई दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य में भाजपा सरकार वायदे पूरे करने में असफल रही। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव मिलकर लड रहे हैं।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…